भारत का गणतंत्र दिवस 2020 #GoogleDoodle
भारत के 71 वें गणतंत्र दिवस पर, आज के डूडल, सिंगापुर स्थित अतिथि कलाकार मेरू सेठ द्वारा सचित्र , समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला गया है जो ताजमहल और इंडिया गेट जैसे अपने विश्व प्रसिद्ध स्थलों से विविध एशियाई उपमहाद्वीप को परमिट और एकजुट करता है; इसके राष्ट्रीय पक्षी (भारतीय मोर) जैसे जीवों की विस्तृत श्रृंखला; शास्त्रीय कलाओं, वस्त्रों और नृत्यों के साथ-साथ सभी अपने मतभेदों के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए आ रहे हैं।

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई० एन० सी०) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। Check Wiki.
गूगल ने इस डूडल को बेहद शानदार और सांस्कृतिक तरीके से डिजाइन किया है। रंग-बिरंगे डूडल में पुरे भारत के संस्कृति, इतिहास, भारत की यातायात सविधा, ताज महल, इंडिया गेट, भारत की नृत्य संस्कृति, भारत की संगीत विद्या आदि को दर्शाया गया हैं ।
गूगल इंडिया ने पिछले साल डूडल को ट्विटर पेज पर भी पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘पहला रिपब्लिक डे परेड राजपथ पर पर 1955 में हुआ था। हम भारतीय संविधान के 70वें साल का जश्न गूगल डूडल के साथ मना रहे हैं।’ गूगल डूडल की अभी तक कोई ट्वीट नहीं आयी हैं । हम जल्द ही आपको अपडेट करेंगे ।
जैसा कि आप जानते हैं आज ही के दिन 1950 में स्वतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ था। हर साल देश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाता है। इसका मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर होता है। हर साल की भाती इस साल भी गूगल ने बहुत ही अच्छा डूडल बनाया हैं और इस साल भी बहुत ही ज्यादा धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा हैं ।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, भारत!